Wimbledon 2026: Doubles में भी India का सफर खत्म, लगातार दूसरे साल Singles में कोई Indian नहीं

Wimbledon 2026 में India के लिए यह साल भी खास नहीं रहा। देश के तीनों Men’s Doubles Players — Yuki Bhambri, N Sriram Balaji और Anirudh Chandrasekar — पहले ही Round में हारकर Tournament से बाहर हो गए।

Yuki Bhambri की जोड़ी Jean-Julien Rojer और Theodore Winegar से Straight Sets में हार गई। वहीं N Sriram Balaji, जो Brazil के Marcelo Demoliner के साथ खेल रहे थे, को Belgium-Netherlands की जोड़ी Sander Gille और Sem Verbeek ने 3-6, 7(7)-6(2), 6-4 से हराया।

तीसरी Indian जोड़ी में शामिल Anirudh Chandrasekar और उनके Japanese Partner Takeru Yuzuki भी कड़े संघर्ष के बाद Argentina-Peru की जोड़ी से 6-4, 6(3)-7(7), 7(10)-6(7) से हार गए। तीनों मुकाबले बेहद Close रहे, लेकिन आखिर में किस्मत ने साथ नहीं दिया।

इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि लगातार दूसरे साल किसी भी Grand Slam के Men’s या Women’s Singles Main Draw में कोई Indian Player नजर नहीं आया, यहां तक कि Qualifying में भी कोई Seeded Indian नहीं था।

इस साल Wimbledon में India की मौजूदगी पूरी तरह Doubles Competition तक सीमित रही, जो भारतीय Tennis के लिए आत्ममंथन का विषय बन गया है। Experts का कहना है कि Grassroots Level पर ज्यादा Investment की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *