Aedes mosquito dengue prevention

Delhi में इस साल Dengue का पैटर्न कुछ अलग नजर आ रहा है। Municipal Corporation of Delhi (MCD) के official आंकड़ों के मुताबिक, monsoon के पीक पर पहुंचने से पहले ही राजधानी में 171 dengue cases दर्ज हो चुके हैं, जो सामान्य से काफी पहले है।

पहले Dengue outbreaks एक तय पैटर्न में आते थे – मानसून के दौरान मामले बढ़ना शुरू होते थे, भारी बारिश के बाद पीक पर पहुंचते थे और फिर तापमान गिरने के साथ कम होते थे। लेकिन अब यह पैटर्न धीरे-धीरे बदल रहा है और dengue लगभग साल भर का खतरा बनता जा रहा है।

National Center for Vector Borne Diseases Control (NCVBDC) के मुताबिक, फरवरी 2026 के अंत तक ही भारत में 6,927 dengue cases दर्ज हो चुके थे। इनमें सबसे ज्यादा मामले Tamil Nadu से आए, जहां 2,873 cases दर्ज हुए, इसके बाद Maharashtra में 786, Kerala में 670 और Karnataka में करीब 560 मामले सामने आए।

Doctors का कहना है कि climate variability, बढ़ता urbanisation और mosquito ecology में बदलाव dengue के geographic और seasonal spread को लगातार बढ़ा रहे हैं। ऐसे में बचाव ही सबसे बड़ा हथियार है।

Health experts कुछ आसान उपाय अपनाने की सलाह देते हैं – घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और गमलों का पानी नियमित बदलते रहें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी व repellents का इस्तेमाल करें। बुखार या शरीर में तेज दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *