भारत में लंबे समय से इंतजार की जा रही Dengue vaccine को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। Drug Controller General of India (DCGI) ने 20 जुलाई 2026 को QDENGA (TAK-003) को market authorisation दे दी, जिससे यह भारत की पहली approved dengue vaccine बन गई है। यह वैक्सीन 4 से 60 साल तक के लोगों के लिए मंजूर की गई है।
Japan की कंपनी Takeda Biopharmaceuticals द्वारा विकसित QDENGA एक live-attenuated tetravalent vaccine है, यानी यह dengue के चारों strains से एक साथ सुरक्षा देती है। इसे recombinant DNA technology से तैयार किया गया है, जिसमें dengue virus type-2 के backbone में बाकी तीन serotypes के surface protein genes डाले गए हैं।
वैक्सीन को 0.5ml subcutaneous injection के तौर पर two-dose regimen में दिया जाता है – पहली डोज महीने 0 पर और दूसरी डोज तीन महीने बाद। सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वैक्सीन उन लोगों को भी दी जा सकती है जिन्हें पहले कभी dengue नहीं हुआ, जिससे pre-vaccination screening या testing की जरूरत नहीं पड़ती।
Takeda ने 2024 में भारतीय कंपनी Biological E के साथ manufacturing के लिए partnership की थी, जो सालाना करीब 5 करोड़ डोज बनाने की क्षमता विकसित कर रही है। QDENGA को अब तक दुनिया के 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और globally 3.2 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं।
Health experts का मानना है कि यह वैक्सीन भारत में हर साल बढ़ते dengue के मामलों से निपटने में बड़ी मदद कर सकती है, खासकर उन राज्यों में जहां मानसून के दौरान dengue का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है।

