भारत अब सिर्फ एक बड़ा Healthcare Market नहीं, बल्कि एक Global Health Innovation Hub के तौर पर उभर रहा है। बीते एक दशक में देश के Health Innovation Ecosystem ने जिस तरह तरक्की की है, उसने दुनियाभर के कई देशों का ध्यान खींचा है।
इसी कड़ी में Indian Council of Medical Research (ICMR) ने India MedTech Expo में अपने Medical Innovations-Patent Mitra Initiative के तहत 9 अत्याधुनिक Medical Technologies को Industry Partners के साथ Licence किया है। यह कदम Lab Research को Real-World Applications तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
ICMR के Ecosystem ने अब तक 27 से ज्यादा Indigenous Medical Technologies को बढ़ावा दिया है, जिससे Affordable Innovation को Lab से सीधे लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है। यह पहल खासतौर पर उन इलाकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है जहां Healthcare Infrastructure अभी भी सीमित है।
Health Experts का कहना है कि यह बदलाव भारत की Global Image को भी बदल रहा है। अब दुनिया भारत को सिर्फ एक बड़ी आबादी वाले Market के तौर पर नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद Healthcare Innovator के तौर पर देख रही है, जो अपनी समस्याओं के लिए खुद Solutions तैयार कर रहा है।
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में इस Ecosystem को और मजबूत किया जाए, ताकि भारत Global Health Research और Pharma Sector में एक Leading Position हासिल कर सके।

