बॉलीवुड के लिए एक ऐतिहासिक पल आया है। Deepika Padukone को Hollywood Walk of Fame के 2026 इंडक्टीज़ की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसके साथ ही वे यह सम्मान पाने वाली पहली Indian Actress बन गई हैं।
Hollywood Chamber of Commerce, Motion Pictures कैटेगरी में Deepika को स्टार से सम्मानित करेगा। इस साल की लिस्ट में उनके साथ Emily Blunt, Timothée Chalamet, Rachel McAdams, Rami Malek और Gordon Ramsay जैसे बड़े इंटरनेशनल नाम भी शामिल हैं। कुल मिलाकर इस साल फिल्म, टेलीविजन, म्यूजिक, थिएटर और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कैटेगरी में 35 हस्तियों को यह सम्मान दिया जा रहा है।
Deepika ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में ‘Om Shanti Om’ से की थी, और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। 2017 में उन्होंने Vin Diesel के साथ ‘XXX: Return of Xander Cage’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें 2018 में TIME मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी जगह मिली थी, और 2022 में उन्हें TIME100 Impact Award से भी नवाजा गया।
स्टार सेरेमनी की तारीख अभी तय होनी बाकी है, लेकिन इस उपलब्धि से पूरे भारत में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। यह पल न सिर्फ Deepika बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

