India और Japan के रिश्तों में एक नया Chapter जुड़ गया है। PM Narendra Modi और Japan की नई PM Sanae Takaichi ने हाल ही में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच पहला Defence Co-development Pact साइन किया, जिसे strategic partnership के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस समझौते के तहत दोनों देश ‘Unicorn’ नाम की Naval Antenna Technology पर मिलकर काम करेंगे। यह Technology Warships की Communication और Surveillance Capabilities को काफी हद तक बेहतर बनाने वाली मानी जा रही है, और इससे दोनों नौसेनाओं के बीच Interoperability भी बढ़ेगी।
Modi और Takaichi ने Joint Naval Exercises को भी और मजबूत करने पर सहमति जताई है। Indo-Pacific क्षेत्र में बढ़ती Strategic Competition के बीच, यह कदम India-Japan Security Cooperation को नई ऊंचाई देने वाला बताया जा रहा है।
दोनों नेताओं ने सिर्फ Defence ही नहीं बल्कि Energy Security और Artificial Intelligence जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया। दोनों पक्षों ने माना कि Technology Sharing और Joint Research आने वाले वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों की नई नींव रखेंगे।
Experts का कहना है कि यह Pact सिर्फ दो देशों के बीच का मामला नहीं बल्कि पूरे Indo-Pacific Region के Power Balance को प्रभावित करने वाला हो सकता है। आने वाले महीनों में Joint Naval Drills और Technology Transfer की डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।

