भारत की economy के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। June 2026 में gross GST collection ₹1,94,812 crore पर पहुंच गया, जो पिछले साल जून के मुकाबले 13.9% ज्यादा है।
पिछले साल यानी June 2025 में ये collection ₹1,71,105 crore था, यानी साल दर साल हुई इस growth को पिछले 13 महीनों की सबसे तेज monthly YoY growth माना जा रहा है।
Refunds के तौर पर ₹32,436 crore वापस करने के बाद net collection ₹1,62,377 crore रहा, जिसमें 11.2% की growth दर्ज हुई। Domestic GST revenue में 6.5% की steady growth देखी गई और ये ₹1,34,774 crore तक पहुंचा।
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा import-related GST का रहा, जो 34.6% उछलकर ₹60,038 crore तक जा पहुंचा। experts का मानना है कि ये strong import growth देश में trade activity और economic momentum के मजबूत होने का संकेत है।
पूरी बात करें तो FY 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) में gross GST collection ₹6,31,699 crore रहा, जो पिछले साल की Q1 के मुकाबले 8.4% ज्यादा है। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय economy consumption और trade दोनों मोर्चों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।

