Vikram Misri Foreign SecretaryDeputy Secretary of Defense Kathleen Hicks poses for a photo with Indian Foreign Secretary Vikram Misri at the Pentagon, Washington, D.C., Sept. 25, 2024. (DoD photo by U.S. Navy Petty Officer 1st Class Alexander Kubitza)

India-Sri Lanka के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में Foreign Secretary Vikram Misri आज एक दिन के दौरे पर कोलंबो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की।

यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहयोग को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक साझेदारी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खासतौर से चर्चा हुई।

भारत हमेशा से श्रीलंका को अपने पड़ोसी देशों में एक अहम रणनीतिक साझेदार मानता रहा है। पिछले कुछ सालों में जब श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया था। ऐसे में यह हालिया दौरा दोनों देशों के बीच भरोसे को और गहरा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

डिप्लोमैटिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की उच्चस्तरीय मुलाकातें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की स्थिति को और मजबूत करती हैं, खासकर तब जब क्षेत्र में कई और देश भी अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *