India के Public Health Infrastructure में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। देशभर में अब तक 1,84,235 Ayushman Arogya Mandirs को operational किया जा चुका है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में basic healthcare को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
Pradhan Mantri-Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM-ABHIM) के तहत अब तक 744 Integrated Public Health Laboratories को मंजूरी दी जा चुकी है, साथ ही district-level capacity को मजबूत करने के लिए 621 Critical Care Blocks को भी approve किया गया है।
Screening Programmes के मामले में भी जबरदस्त प्रगति देखने को मिली है। अब तक देशभर में 40.1 करोड़ Hypertension Screenings, 39.8 करोड़ Diabetes Screenings और 33.8 करोड़ से ज्यादा Oral Cancer Screenings public health system के जरिए पूरी की जा चुकी हैं।
Health Ministry का कहना है कि यह आंकड़े दिखाते हैं कि preventive healthcare को लेकर देश में जागरूकता और access दोनों में सुधार हो रहा है। आने वाले समय में इन centers की संख्या और screening programmes के दायरे को और बढ़ाने की योजना है, ताकि हर नागरिक तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

