DU UG Admission 2026 CSAS first list has been released. The list can be checked by candidates on the official website of DU at du.ac.in.

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने UG Admission 2026 के लिए CSAS (Common Seat Allocation System) की पहली Seat Allotment List जारी कर दी है। पहले चरण में 93,033 छात्रों को स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटित की गई है।

इस बार 67 कॉलेजों के 221 UG Courses में दाखिले के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस प्रक्रिया में 1,393 Programme-College Combination शामिल रहे।

पहले चरण के लिए कुल 2,18,284 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 42,019 पुरुष और 51,014 महिला अभ्यर्थियों को सीट मिली है। कुल सीट आवंटन दर 86.1 प्रतिशत रही।

विश्वविद्यालय ने बताया कि सीट आवंटन के दौरान 1.59 करोड़ से अधिक Programme-College Preference पर विचार किया गया, जिससे यह प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी रही।

विशेष श्रेणी के तहत 1,243 Single Girl Child और 242 अनाथ (Orphan) अभ्यर्थियों को भी सीट आवंटित की गई है। इनमें 109 पुरुष और 133 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

अगर Category-wise Fill Rate की बात करें, तो General (UR) में 99.9%, OBC में 96%, SC में 95.2%, EWS में 92.7%, ST में 67.3%, जबकि PwBD श्रेणी में 23% सीटें भरी गई हैं।

अब छात्रों को क्या करना होगा?

जिन छात्रों को पहले चरण में सीट मिली है, उन्हें 18 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार (Accept) करनी होगी और तय समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क (Admission Fee) जमा करना होगा।

यदि कोई छात्र अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज या कोर्स का इंतजार करना चाहता है, तो शुल्क जमा करने के बाद Upgrade विकल्प चुन सकता है। इसके बाद छात्र 21 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी उच्च प्राथमिकताओं (Higher Preferences) का क्रम बदल सकते हैं। अंतिम तिथि तक यह बदलाव एक से अधिक बार भी किया जा सकता है।

DU UG First Seat Allotment List कैसे देखें?

  • सबसे पहले DU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • UG Admission/CSAS Portal खोलें।
  • First Seat Allotment List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने Login Details दर्ज करें।
  • आवंटित कॉलेज और Course की जानकारी देखें।
  • भविष्य के लिए Seat Allotment Letter डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी समय-सीमाओं का पालन करें, ताकि उनका दाखिला बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *