भारत के दो युवा शतरंज सितारे D Gukesh और R Praggnanandhaa एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी इस समय Grand Chess Tour के तीसरे इवेंट, Super Rapid & Blitz Croatia में हिस्सा ले रहे हैं।
टूर्नामेंट के पहले दिन के बाद Praggnanandhaa शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने Vincent Keymer को हराया और Maxime Vachier-Lagrave के खिलाफ ड्रॉ खेला, जिससे वे तालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
वहीं वर्ल्ड चैंपियन Gukesh की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। पहले राउंड में हार के बाद उन्होंने वापसी करते हुए Ivan Saric को हराया और Praggnanandhaa के खिलाफ ड्रॉ खेला। दिन के अंत तक वे तालिका में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे।
टूर्नामेंट में फिलहाल Alireza Firouzja तीन राउंड के बाद पांच अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। अभी छह और रैपिड राउंड खेले जाने बाकी हैं।
भारतीय शतरंज फैंस के लिए यह गर्व का पल है कि दोनों युवा खिलाड़ी लगातार दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

