Asian Games 2026 Nagoya logo

Asian Games 2026 की तैयारियां अब आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। यह खेल जापान के Nagoya और आइची क्षेत्र में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होंगे, और भारत की नजरें इस बार 2022 के 106 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने पर टिकी हैं।

Sports Minister Mansukh Mandaviya ने हाल ही में भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को training facilities, sports science, logistics, equipment, nutrition और medical care जैसी हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एक 15-सदस्यीय review committee, जिसमें P. T. Usha और Sharath Kamal जैसे दिग्गज शामिल हैं, दिसंबर 2025 से अब तक चार बैठकें कर चुकी है।

खास बात यह है कि shooting और weightlifting जैसे खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स के लिए on-land accommodation की मांग की गई है। इसके अलावा Patiala और Bengaluru में makeshift container units भी लगाए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ी असली Games accommodation का अनुभव पहले से ले सकें।

15 साल के युवा क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi जैसे नाम भी इस बार भारतीय दल का हिस्सा होंगे। पूरा देश अब इन खेलों में भारत की शानदार वापसी का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *