IPL फैंस के लिए बड़ी खबर है। IPL 2026 का auction 16 दिसंबर को Abu Dhabi के Etihad Arena में होगा। यह लगातार तीसरा साल है जब IPL auction भारत से बाहर आयोजित हो रहा है – इससे पहले 2024 में Dubai और 2025 में Jeddah में यह इवेंट हुआ था।
इस बार के auction में कुल 77 slots भरे जाने हैं, जिसमें से 31 स्लॉट्स overseas players के लिए रिजर्व हैं। शुरुआती longlist में 1355 नाम थे, जिनमें से 359 players को shortlist किया गया है – इनमें 244 भारतीय और 115 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 173 players को retain किया, जिसमें 49 overseas cricketers भी शामिल हैं। यानी अब बचे हुए स्क्वॉड स्लॉट्स को भरने के लिए फ्रेंचाइजी इस मेगा ऑक्शन में जमकर पैसा खर्च करेंगी।
IPL 2026 सीजन की बात करें तो टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होने और फाइनल 31 मई को खेले जाने की उम्मीद है। यह लीग का 19वां सीजन होगा, और Cricket fans के लिए December का यह auction event किसी त्योहार से कम नहीं होता।

