तमिलनाडु की Lakshita Thilagaraj ने Miss Grand India 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के Talkatora Stadium में आयोजित की गई थी, जहां देशभर से आईं प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
Lakshita को यह ताज पिछले साल की विजेता राजस्थान की Vishakha Kanwar ने पहनाया। इस जीत के साथ अब Lakshita अक्टूबर 2026 में होने वाले Miss Grand International में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो उनके लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच साबित होगा।
प्रतियोगिता के दौरान Lakshita ने अपने कॉन्फिडेंस, टैलेंट राउंड और सवाल-जवाब सेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीता। उनकी जीत के बाद तमिलनाडु में उनके फैंस और परिवार में खुशी का माहौल है।
Miss Grand India जैसे प्लेटफॉर्म्स भारत की युवा प्रतिभाओं को इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी पहचान बनाने का मौका देते हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि Lakshita अक्टूबर में होने वाले Miss Grand International में भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं।

