Bollywood के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। Deepika Padukone को Hollywood Walk of Fame की Class of 2026 में जगह दी गई है, जिससे वो यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। इस बात का ऐलान Ovation Hollywood में हुए एक खास इवेंट में किया गया।
Deepika को सबसे prestigious category, Motion Pictures में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में उनके साथ Emily Blunt, Timothée Chalamet, Rachel McAdams, Rami Malek और Gordon Ramsay जैसे बड़े global names भी शामिल हैं। यह मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा से किसी भी कलाकार के लिए पहली बार है।
Walk of Fame के नियमों के मुताबिक, selection के बाद कलाकार को अपने स्टार सेरेमनी को शेड्यूल करने के लिए दो साल का समय मिलता है। इस प्रोसेस में studio या fan organization का financial commitment भी शामिल होता है, साथ ही Deepika के अपने film projects के हिसाब से scheduling भी जरूरी होगी।
Deepika की यह उपलब्धि पूरे भारतीय सिनेमा जगत के लिए गर्व की बात है। फैंस अब बेसब्री से उनकी स्टार सेरेमनी का इंतजार कर रहे हैं।

