US President Donald Trump ने भारत पर लगे भारी-भरकम tariffs में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। अब भारतीय सामान पर 50% की जगह सिर्फ 18% duty लगेगी।
पिछले साल अगस्त में Trump ने भारत पर tariff बढ़ाकर 50% कर दिया था, जिसमें 25% ‘reciprocal tariff’ के अलावा Russian crude oil खरीदने पर अतिरिक्त 25% penalty शामिल थी।
अब Trump का कहना है कि PM Narendra Modi ने Russian oil की खरीद रोकने पर सहमति जताई है, और इसके बदले भारत Venezuela और अमेरिका से crude oil लेगा।
हालांकि PM Modi ने X पर सिर्फ tariff में राहत का स्वागत किया, लेकिन Russian oil रोकने की बात का सीधा जिक्र नहीं किया — जिससे इस डील को लेकर थोड़ी अस्पष्टता बनी हुई है।
डील के तहत भारत ने अमेरिकी सामान पर tariff शून्य करने और energy, technology, agriculture जैसे sectors में करीब $500 billion investment का भी वादा किया है।

