20 जुलाई को होने वाले Cockroach Janta Party (CJP) के प्रस्तावित Parliament मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह दिन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन के साथ भी मेल खा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, CJP ने मार्च के लिए अब तक कोई अनुमति नहीं ली है, और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आवेदन को मंजूरी मिलना मुश्किल है।
Parliament, Jantar Mantar और Central Vista के आसपास अतिरिक्त पुलिसबल, बैरिकेड्स और CCTV सर्विलांस लगाए गए हैं।
मानसून सत्र के दौरान संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचना चाहती हैं।
राजनीतिक हलकों में इस मार्च को लेकर हलचल तेज है, और आने वाले दिनों में स्थिति और साफ होने की उम्मीद है।

