जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने Safdarjung Hospital में भर्ती कराया। पिछले 20 दिनों से वे बिना ठोस आहार के Jantar Mantar पर अनशन पर बैठे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, “एसेंशियल मेडिकल केयर” के लिए और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि Wangchuk होश में हैं, उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल स्टेबल है, लेकिन टेस्ट में डिहाइड्रेशन, लो पोटैशियम और एसिड-बेस इम्बैलेंस के संकेत मिले हैं।
अनशन के दौरान Jantar Mantar को भी पुलिस ने खाली करवा दिया। Wangchuk लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और वहां की पारिस्थितिकी व सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं।
उनके समर्थकों का आरोप है कि प्रोटेस्ट के दौरान उन पर हमला भी हुआ, जिसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।
देशभर से लोग Wangchuk के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में कई पोस्ट वायरल हो रही हैं।

