National Testing Agency (NTA) ने NEET-UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक सख्त चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने साफ कहा है कि अगर कोई candidate अपने स्कोर में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करते समय फर्जी या AI-generated OMR Sheet जमा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब NEET Paper Leak का मुद्दा पहले से ही Parliament के Monsoon Session में गूंज रहा है। Congress सांसद Manickam Tagore ने इस मुद्दे पर Lok Sabha में चर्चा के लिए Adjournment Motion भी दिया है, जिससे यह विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है।
NTA के मुताबिक, हाल के दिनों में कुछ उम्मीदवारों ने अपने स्कोर से असंतुष्ट होकर टेम्पर्ड या AI-tools से बनाई गई फर्जी OMR sheets शिकायत के साथ अटैच कीं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। एजेंसी ने कहा है कि सभी शिकायतों की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द होने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
लाखों students और parents के लिए यह मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि NEET का रिजल्ट उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करता है। NTA ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक process के जरिए ही अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

