Social Media पर एक Video तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक चलती Train के अंदर धार्मिक अनुष्ठान होते हुए दिखाया गया। Video में एक पुजारी Train coach के फर्श पर बैठकर Rudrabhishek Puja करते नजर आए, जबकि कई श्रद्धालु इस अनुष्ठान में शामिल थे। Video वायरल होते ही यह बहस छिड़ गई कि क्या Train के अंदर इस तरह के अनुष्ठान की इजाजत है।
मामला तूल पकड़ता देख Northern Railway ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह अनुष्ठान किसी सामान्य Passenger Coach में नहीं, बल्कि एक Privately Booked Saloon Car में हुआ था। Railway के मुताबिक, यह booking Indian Railways के official online ticketing portal के जरिए Rs 3.08 लाख में की गई थी।
जानकारी के अनुसार, यह Saloon Car 8 जुलाई 2026 को बुक की गई थी और इसे Train No. 12926 Paschim Express में New Delhi से Mumbai के one-way सफर के लिए 10 जुलाई 2026 को जोड़ा गया था। Saloon Car दरअसल एक private, luxury railway coach होती है, जो senior officials और VIPs के लिए डिजाइन की जाती है, जिसमें air-conditioned bedrooms, kitchenette, living-dining area और attached washroom जैसी सुविधाएं होती हैं।
Railway की इस सफाई के बाद विवाद कुछ हद तक शांत हुआ, लेकिन Social Media पर बहस अभी भी जारी है कि क्या इस तरह की bookings और उनमें होने वाली गतिविधियों को लेकर स्पष्ट guidelines होनी चाहिए।

